देहरादून। संचार की नवीनतम प्रणाली क्यू.डी.ए. (क्विक डिप्लोएबल एंटिना) का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस प्रणाली के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज चमोली जिले के मलारी, पिथौरागढ़ जिले के गुंजी और देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के प्रधान और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को सचिवालय स्थित एसडीएमए, देहरादून उत्तराखंड कंट्रोल रूम से संचार की नवीनतम प्रणाली क्यू.डी.ए. (क्विक डिप्लोएबल एंटिना) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक का उपयोग करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। दूरस्थ ग्रामों के नो सिग्नल एरिया में संचार के लिए एसडीआरएफ द्वारा क्यू.डी.ए. स्थापित किया गया है। इस प्रणाली के उपयोग से प्रदेश में किसी भी आपदा के दौरान मानव क्षति को कम से कम किया जा सकेगा और इसके दूरगामी परिणाम अत्यंत सुखद और लाभकारी होंगे। Post navigation उत्तराखंड में कोरोना जांच की दरें हुई कम उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय