uksb logos
गोपेश्वर। उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में शुक्रवार को मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना सुबह गोदी गिंवाला गांव में उस समय हुई, जब 24 वर्षीय विद्या देवी मशीन से छाछ बना रही थी और अचानक उसमें करंट आ गया। विद्या देवी उसकी चपेट में आ गई और उसके साथ ही उसकी एक साल की बेटी भी करंट से झुलस गई।
गांव‌ की प्रधान पूनम देवी ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को हादसे की सूचना दी गई है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के दौरान मृतका के सास- ससुर घर पर नहीं थे और उसका पति भी नौकरी के लिए बाहर गया हुआ था। इस कारण बचाव कार्य समय पर नहीं हो सका।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *