देहरादून। उत्तराखंड में 4496 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 188 लोगों की कोरोना कारण मौत हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 5034 मरीजों को ठीक हुए। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 287286 हो गई है। जबकि सक्रिय मामले 78802 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 29797 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में 1248, हरिद्वार में 572 , ऊधमसिंह नगर 393, नैनीताल में 117, टिहरी में 498, पौड़ी में 391, रुदप्रयाग में 356, अल्मोड़ा में 65, उत्तरकाशी में 351, पिथौरागढ़ में 100, चमोली में 211, चंपावत में 41, बागेश्वर जिले में 153 संक्रमित मिले हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में 4811 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 5034 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 198530 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 69.11 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 6.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। Post navigation शराब की होम डिलीवरी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार केंद्र सरकार का फरमान राशन की दुकानें देर तक व सप्ताहभर खोले