देहरादून। पुलिस ने दो तस्करों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों धरदबोचा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त गणों को 2 पेटी 8 बोतल अंग्रेजी शराब व होंडा अमेज गाड़ी नंबर UK07-AW-6210 के साथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित लक्ष्मण चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र के केशव रोड पर लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं।इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इंचार्ज दीपक रावत ने एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। जहां पुलिस टीम ने दो तस्करों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान क्रमशः वरुण राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी अम्बेडकर नगर, रुड़की जनपद हरिद्वार एवँ दीपांशु कश्यप पुत्र विनोद कुमार कश्यप निवासी ग्राम मतलबपुर, रुड़की जिला हरिद्वार के तौर पर की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पेटी रॉयल स्टैग (48 पव्वे), एक पेटी आरसी (24 पव्वे) एवँ 8 बोतल आरसी समेत बेची गई अवैध शराब के 16020 रुपये नगद बरामद किये। साथ ही तस्करी में उपयोग की जाने वाली कार हौंडा अमेज़ संख्या UK07-AW- 6210 को भी सीज़ किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, लॉक डाउन का उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। लक्ष्मण चौकी इंचार्ज दीपक रावत ने बताया कि आरोपियों के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम दिन-रात इस बात पर भी नज़रे गड़ाए हुए है कि और कौन-कौन लॉकडाउन के दौरान इस तरह के कृत्यों को अंजाम दे रहा है। Post navigation एडिटेड विडीयो वायरल कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास उत्तराखंडः 4496 नए संक्रमित मरीज,188 की मौत