देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 मरीजों की मौत हुई और 630 नये संक्रमित मिले। वहीं इस दौरान 663 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ भी हुए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 13577 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, इनमें से 12947 सैंपल निगेटिव और 630 पॉजिटिव मिले। देहरादून जिले में सबसे अधिक 224 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 82, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 61, पौड़ी में 43, उत्तरकाशी में 32, चमोली में 28, पिथौरागढ़ में 27, टिहरी में 25, बागेश्वर में 19, चंपावत में नौ और रुद्रप्रयाग जिले में सात लोग संक्रमित मिले। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 52959 हो गई है। इनमें से 43631 मरीज ठीक हो चुके हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *