उत्तराखंड

इग्नू में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई

नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू की ओर से असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जून कर दी गई है। जबकि जून में होने वाली परीक्षाएं पूर्व में ही स्थगित कर दी गई थीं। इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। इग्नू के समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन अवधि आगे बढ़ने पर यह निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *