राजमुदंरी (आंध्र प्रदेश) (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पोलावरम के पास गोदावरी नदी में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई। जानकारी के मुताबिक नाव पर 65 से अधिक यात्री सवार थे। बचाव व राहत कार्य में जुटे दल ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है लेकिन 15 लोग अब भी लापता हैं। यह नाव गंडीपोचम्मा से पापीकोंडा जा रही थी। यह दुर्घटना देवीपटनम मंडल के कुच्चुलुरूमंदम गांव के पास हुई है। बताया जाता है कि नाव पर सवार अधिकतर यात्री लाइफ जैकेट पहने हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation हमीरपुर में घुसा यमुना नदी का पानी, लोगों ने सड़क पर बिताई रात पाकिस्तान ने इस साल किया 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत