अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिन सिंह भदौरिया ने मानसून सीजन पूर्व की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलैक्ट्रट सभागार में की। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पूर्व जो तैयारियॉ की जानी है, सम्बन्धित विभाग समय से अपनी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि तहसील स्तर पर उपलब्ध आस्का लाइट, पैलीगन लाइट, सर्च एवं हेड लाइट सहित आपदा के जरूरी उपकरण, संसाधन का परीक्षण कर लिया जाय। ताकि खराब होने की स्थिति में लाइट एवं उपकरणों की रिपेयरिंग मानसून सीजन से पूर्व की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व से चिन्हित डेंजर जोन व भूस्खलन जोन पर दोनों छोर पर जेसीबी मशीन व पर्याप्त संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र के जेई, एई का मोबाईल नम्बर तथा जेसीबी वाहन चालक का नाम तथा मोबाईल नम्बर भी अपने पास उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि सड़क मार्ग अवरूद्ध होने पर तत्काल संबंधित से सम्पर्क किया जा सके। बरसात के दौरान नालियां बन्द होने से मलबा सड़क में आ जाता हैं जिससे सड़क क्षतिग्रस्त एवं आवागमन के लिए बाधित हो जाती है। इस हेतु सडक की नालियों की परस्पर सफाई करवायी जाय।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून सीजन में पानी की सप्लाई बाधित न हो इस हेतु अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। विद्युत विभाग को भी बिजली की कनेक्टिविटी बनाये रखने हेतु पर्याप्त स्टाफ तैयार रखने को कहा। पशुपालन विभाग को मानसून सत्र में पशुओं के लिए चारा की उपलब्धता बनाये रखने व पशुओं में लगने वाली बीमारियों के लिये आवश्यक दवाई आदि की भी उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मानसून सीजन में गर्भवती महिलाओं को कोई समस्या न हो इस हेतु स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण कर हीमोग्लोबिन आदि की जांच करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आपातकालीन समय में विभिन्न प्रकार के उपकरणों के अलावा जीवन रक्षक औषधियो की उपलब्धता एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से दूरस्थ क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न अग्रिम उपलब्ध कराने एवं जनपद के पेट्रोल पम्पों में समुचित ईधन उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दियें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को संवदेनशील विद्यालयों एवं आंगनबाडी केंद्रों का चिन्हीकरण करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। जनपद में संचार व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दियें कि आपदा के कारण किसानों की कृषि भूमि एवं उनके फसलों का नुकसान होने पर तत्काल मौका मुआयना किया जाय, तथा संबंधित उपजिलाधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए क्षति का आंकलन प्रस्तुत करें ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जा सकें। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, के अलावा जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चिकित्सा प्रबन्ध समिति बसे चिकित्सालय की बैठक में 10.76 करोड़ का बजट पास
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति बेस चिकित्सालय की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में समिति के सभी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग करते हुये कई प्रस्तावों को अनुमोदित किया। जिसमें वर्ष 2020-21 हेतु 1.76 करोड़ प्रस्तावित बजट को संचालक मण्डल के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। बजट को औषधि रसायन, मजदूरी, कार्यालय फर्नीचर, सामग्री सम्पूर्ति, आहार आदि में खर्च किया जायेगा।
बैठक में बेस चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागों में खराब पड़े उपकरणों को समिति के माध्यम से निष्प्रोज्य करने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा दी गयी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु क्रय किये गये औषधि सामग्री आदि के बीजको के भुगतान की सहमति भी बैठक में दी गयी। उसके अलावा चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था के देयको के भुगतान को बजट के हिसाब से शीध्र सहमति प्रदान की गयी।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बेस चिकित्सालय को कोविड-19 के सेन्टर के रूप में कार्य करने व सभी चिकित्सको द्वारा पूर्ण तत्परता से कार्य करने पर बधाई दी। जिलाधिकारी ने बताया कि बेस चिकित्सालय ने अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सौजन्य से कोरोना टेस्ट जाॅच मशीन प्राप्त हुयी है इसके लिये उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द ही स्थापित कर दिया जायेगा व लैब टैक्निशीयन की ट्रेनिंग भी करायी जायेगी जिससे जून माह में यह मशीन कार्य करने लगेगी। जिससे कोरोन सैम्पल की जाॅच यही प्रारम्भ हो जायेगी। बेस चिकित्सालय में 138 बेड कोविड-19 मरीजो के लिये तैयार किये गये है जिसमें 30 बेड पूर्ण आॅक्सीजन युक्त स्थापित किये गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि 05 वेन्टिलेटर की डिमांड प्रेषित की गयी है जो जल्द ही प्राप्त हो जायेंगे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे कोरोना को लेकर अनावश्यक भयभीत न हो साथ ही लोग सर्तकता व सावधानी बनाये रखें। उन्होेंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि उनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण आ रहे हो तो वे अपना टेस्ट कराने हेतु आगे आये। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी जनपद मंे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु तैयारियों की प्रशांसा करते हुये विशेष रूप से बेस चिकित्सालय के चिकित्सको व मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हंयाकी, पीएमएस बेस डा0 एस0सी0 गड़कोटी, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, समिति के सदस्य अशोक पाण्डे, दीप चन्द्र टम्टा, आनन्द सिंह कनवाल, रोहित कनवाल आदि उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रसिंग के माध्यम से ली कोरोना से निपटने की जानकारी
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोरोना वायरस कोविड-19 के तहत किये जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उनके उपजिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये कार्य करना सुनिश्चित करेंगे जिससे किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि संस्थागत एवं होम क्वारेन्टीन किये गये लोगों की मेडिकल जाॅच अवश्य रूप से हो इसके लिये आशा, एएनएम को माॅनीटरिंग के लिये निर्देशित किया की जाय। सामुदायिक चिकित्सालयों में उपकरण आदि की कमी हेतु उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुये उनका क्रय कर लिया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में लगातार प्रवासियों व अन्य लोगो का आना जारी है, जिस कारण अधिक सजगता व तत्परता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उपजिलाधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगो को होम एवं संस्थागत कोरन्टाईन किये जाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण व जानकारी प्राप्त की जानी है। उन्होंने कहा कि कन्टेंन्मेट जोन व रेड जोन, हाई रिस्क कान्टेक्ट व लक्षण आधारित लोगों की आवश्यक रूप से टेस्टिंग की जानी इसका विशेष ध्यान रखा जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व सैंपलिंग की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में क्षमता विकास के लिए जो भी जरूरी उपकरण आवश्यक हो उसके लिए अवगत कराया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई विषयों पर आ रही समस्योओं की जानकारी ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि बीआरटी व सीआरटी के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगोें की डाटा फिडिंग की जानी है इस कार्य मंे भी विशेष रूचि ली जाय। बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, डा0 दीपांकर डेनियल, डा0 अनिल ढिंगरा, पीएमएस बेस एच0सी0 गड़कोटी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।




