अलीगढ़ (हि.स.)। अलीगढ़ में मंगलवार सुबह एक निजी चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में दो पायलट सहित सभी छह लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह एक चार्टर प्लेन लैंड करते समय बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे विमान दुर्घटनाग्र्सत हो गया और उसमें आग लग गई। विमान में दो पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। संयोग अच्छा था कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि एक निजी एविएशन कंपनी के प्रशिक्षु विमानों की मरम्मत के लिए इंजिनियर दिल्ली से विमान में सवार होर आए थे। सूचना के बाद अलीगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *