चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस को बठिंडा में गुरुनानक लाइब्रेरी हाल की जगह पार्टी का जोनल दफ्तर खोलना भारी पड़ गया है। इस मामले में बठिंडा की एक अदालत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष  सोनिया गांधी एवं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को समन जारी किया है। दोनों को 6 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।

पिछले दिनों  सिविल लाइन क्लब के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह धालीवाल एवं शिवदेव सिंह ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था  कि सिविल लाइन क्लब में गुरुनानक लाइब्रेरी 1971 में बनी थी। 1977 में इसके पास स्पोर्ट्स हाल एवं सिविल लाइन क्लब बनाया गया। अब गुरुनानक देव लाइब्रेरी एवं सिविल लाइन क्लब की इमारत में कुछ कांग्रेसियों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। यह लोग यहां कांग्रेस का दफ्तर बनाना चाहते हैं। इसके लिए दो सितंबर को आधारशिला रखी जानी है। इस याचिका पर शनिवार को सोनिया गांधी एवं सुनील जाखड़ सहित 12 लोगों को समन जारी किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *