देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक यदुवीर सिंह के पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2017 से 2022 तक सरकारी नौकरियों में लगाए गए लोगों की एक फर्जी सूची वायरल होने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने साइबर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक से भी मिला।

साईबर सेल में दी गई तहरीर में कहा गया है कि वादी  दिनेश सेमवाल प्रांत कार्यवाह आरएसएस उत्तराखंड प्रांत द्वारा एक एफआईआर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर दी गई जिसमे उत्तराखंड प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव द्वारा वर्ष 2017 से 2022 के मध्य पद का दुरुपयोग कर सरकारी नौकरी लगाने का फर्जी, कूटरचित दस्तावेज कुछ लोगों द्वारा भ्रामक सूची बनाकर फेक आईडी द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। कहा गया की फर्जी कूट रचित लिस्ट में उल्लेखनीय लोग न तो उक्त स्थान पर नियुक्त है न तो कार्यरत है। व्हाट्सएप तथा सोशल मीडिया पर भ्रमित खबर को फैला कर समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाया जा रहा है। संघ की तहरीर पर सीसीपीएस देहरादून पर धारा 501/505 आईपीसी व 66 सी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया  है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा फेक न्यूज और फर्जी आईडी द्वारा भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और किसी भी ऐसे अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा, जो लोक शांति और कानून का उलंघन करेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *