uksb logos

देहरादून। लोक सेवा आयोग हरिद्वार इसी सप्ताह भर्तियों का कैलेंडर जारी करेगा। आयोग ने भर्तियों के आयोजन की रूपरेखा को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिसे इसी सप्ताह अनुमति मिलने की उम्मीद है। सरकार से 23 भर्तियों का अधिकार मिलने के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए पिछले सप्ताह सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत किया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने सप्ताहभर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी। इसके तहत आयोग बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आयोग भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा। इसके साथ ही आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चार बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया आयोग अक्तूबर से शुरू कर देगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *