उत्तराखंड खेल-कूद

वंदना को सीएम ने घर जाकर दिया 25 लाख एवं तीलू रौतेली सम्मान

हरिद्वार। मुख्यमंत्री ‍पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर उन्हें तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और 25 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया एवं पुरस्कार से जुड़ी 31 हजार राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यों में हैट्रिक गोल कर वंदना कटारिया ने उत्तराखंड ही नहीं देश का नाम रोशन किया है।

गुरुवार को 3:24 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर रोशनाबाद पहुंचे। यहां सीएम ने परिवारों के लोगों से भेंट कर उन्होंने शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया शांत स्वभाव की खिलाड़ी है। वंदना समाज मे बहुत अभाव और कमी में रहती है। वंदना युवा खिलाड़ियों में प्रेरणास्रोत बनेंगी। अपने साथ और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS