देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, इस दौरान एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में वर्तमान में 418 सक्रिय कोरोना मरीज है। गुरुवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है और एक मरीज ठीक हुआ है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342526 हो गई है और अब तक 328695 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी तक कुल 7369 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर और टिहरी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और उत्तरकाशी जिले में तीन, चमोली और हरिद्वार जिले में एक, चंपावत, नैनीताल और रुप्रद्रयाग जिले  में दो व पौड़ी जिले में चार संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *