देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। उत्तराखंड शासन में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) ऊर्बा दत्त भट्ट की पत्नी बर्षा गोनियाल (40 वर्ष) का कोरोना कारण निधन हो गया। ऊर्बा दत्त भट्ट को इलाज के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। उन्हें मंगलवार को कोरोना की शिकायत हुई। उनकी पत्नी के कार्यालय में किसी कार्मिक में कोरोना लक्षण थे। उसके बाद उनकी पत्नी और उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे। जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक के माध्यम से भट्ट की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा गया है कि-मेरे विशेष कार्याधिकारी श्री ऊर्बादत्त भट्ट जी की धर्मपत्नी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। श्री ऊर्बादत्त जी एवं उनके अन्य परिवार जन भी अस्वस्थ हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।




