उत्तराखंड

उत्तराखंडः संक्रमण के रिकॉर्ड 1061 संक्रमित मामले, 27 हजार पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या का आज रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 1061 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब मरीजों की संख्या 27 हजार पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 265 मामले ऊधमसिंहनगर, 251 मामले देहरादून और 142 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 35, चमोली में 32, चंपावत में 51, नैनीताल में 36, पौड़ी में 68, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 49, टिहरी में 82 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 27211 पहुंच चुकी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *