उत्तराखंड खेल-कूद

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया होंगी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की ब्रांड एंबेसडर

देहरादून। भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया उत्तराखंड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर होंगी।  वहीं, उत्तराखंड सरकार ने वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया। वंदना कटारिया ने तोक्यो ओलंपिक में तीन गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी।

राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने वंदना कटारिया को उत्तराखंड का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।  खेल मंत्री अरविंद पांडेय रविवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे थे। यहां खेल मंत्री ने वंदना कटारिया की मां शोरण, भाई चंद्रशेखर, सौरभ, पंकज कटारिया, लाखन कटारिया को शाल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

 बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात की। शनिवार को वीसी के माध्यम से जुड़ी सीएम धामी ने शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS