देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 4 महीनों के बाद आज सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं प्रदेश के तीन जिलों चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में रविवार को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उत्तराखंड में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 46 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 463 पहुंच गई है। रविवार को 17116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 342392 हो गई है। अब तक 328522 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7367 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में छह व हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में दो-दो मरीज सामने आए हैं। Post navigation भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया होंगी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की ब्रांड एंबेसडर अब भाजपा को भी चाहिए ‘गांव का गणेशु’