नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के विशेष दस्ते की जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और उन्हें मार गिराए जाने के बारे में एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव, हथियार और पाकिस्तानी झंडा साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो चालकरहित यान (ड्रोन) के जरिए हासिल किए गए हैं।

भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) के एक दस्ते ने जम्मू कश्मीर से कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। अगस्त के पहले सप्ताह में घुसपैठ की इस कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और सभी आतंकियों व पाकिस्तानी सेना के इन जवानों को मार गिराया। यह पहला मौका है जब भारतीय सेना ने घुसपैठियों के खिलाफ अपनी कार्रवाईयों का विडियो जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed