देहरादून। राज्यपाल श्री लेफ्टीनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर अपने पद से त्याग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने श्री धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने के साथ ही पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। इस अवसर पर उनके साथ केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यतीश्वरानंद, गणेश जोशी शामिल थे।
धामी ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैंने पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को निभाया है। धामी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमें बहुमत दिया है। मैंने कभी किसी पद की लालस नहीं रखी है। मैंने पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाया है। आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पालन करूंगा।’

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *