देश

नई शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान नहीं वरन नैतिकता, प्रतिबद्धता, राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति का भाव भी जागृत करेगीः विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने 34 साल के लंबे अंतराल के बाद देश में अपनी पहली भारतीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए केंद्रीय शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कहा कि नई शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान नहीं वरन छात्रों में नैतिकता, प्रतिबद्धता, राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति का भाव भी जागृत करेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के वातावरण में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी, जिससे युवा वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त होकर राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनेगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा की ‘’भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 2019’’ स्मारिका भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेंट की।इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा कोविड-19 के चलते उत्तराखंड के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता की गई। दोनों ही नेताओं के बीच कोरोना संक्रमण से देश में उपजे हालातों के साथ ही स्कूलों, कॉलेजों को खोले जाने संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा वार्ता हुई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS