-प्रतिभा दिखाने का सही मंच है मिसेज दून दिवा सीजन-टू
देहरादून। ऐरोमोना इवेनटेनमेंट के द्वारा पब ऑफ इंडिया में मिसेज दून दिवा सीजन-टू का ऑडीशन आयोजित किया गया। जिसमें दून सहित विकासनगर, मसूरी और ऋषिकेश के 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आयोजकों ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से उन महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका जिन्हे अपने पारिवारिक जीवन को संवारने में समय नहीं मिल पाता है।
आयोजकों ने नलिनी तनेजा ने बताया कि नेहा, प्रिया, पूजा, सीमा, डा. स्वाति, मोनिका, संस्कृति, सुजाता, प्रभा, लता, अनुराधा, मीनू आदि प्रतिभागियों ने ऑडीशन के दौरान रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई राउंड के बाद आए प्रतिभागियों में चयन किया गया। ऑडीशन में सिर्फ राजधानी अंतर्गत आने वाले स्थानों से आए प्रतिभागियों को ही शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहला ऑडीशन था, एक सप्ताह के बाद दूसरा ऑडीशन आयोजित किया जाएगा। नलिनी ने बताया कि मिसेज दून दिवा सीजन-टू का फाइनल 16 नवंबर को होगा। इस अवसर पर रागिनी गुप्ता, निवेदिता गांगुली, किरन सिंह, हेमेंद्र मलिक आदि भी उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *