देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी से मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। लालचन्द शर्मा ने कहा कि राजधानी देहरादून में कुछ दिनंों से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में अरूण मोहन जोशी की शैली के कारण पहले शराब काण्ड में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी तथा डकैती की घटना का खुलासा हो पाया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ध्यान देहरादून शहर के कई क्षेत्रों में ध्वस्त होती टैªफिक व्यवस्था की ओर आकृर्षित कराते हुए अनुरोध किया कि देहरादून शहर के मुख्य चैराहों यथाय तहसील चैक, प्रिंस चैक, बिन्दाल पुल आदि स्थानों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है तथा आम आदमी को परेषानी का सामना करना पड़ता है जिसके लिए कारगर कदम उठाये जाने आवश्यक हैं। धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पार्षद नीनू सहगल, महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर, राजेन्द्र चैधरी, नागेश रतूड़ी, विपुल नौटियाल, दिनेश कौशिक, जगदीश सिंह चैहान, नीरज त्यागी आदि शामिल थे। Post navigation बेस्ट यूरोलॉजिस्ट कंसल्टेंट इन उत्तराखंड से सम्मानित हुए डॉ दीपक गर्ग दून में ऑडीशन में 30 प्रतिभागी हुए शामिल