देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री श्री भास्कर नैथानी का सीएमआई में निधन हो गया, वे 58 साल के थे। गत दिवस इन्हें ब्रेन हैमरेज होने के कारण सीएमआई में भर्ती कराया गया था। श्री नैथानी के निधन पर संघ परिवार तथा भाजपा में शोक की लहर दोड़ पड़ी। नैथानी के निधन पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश चन्द्र पोखरियाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार तथा बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शोक व्यक्त किया है।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *