देहरादून। सहसपुर पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की परेड कराई है। आरोपियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली गयी। आरोपियों को पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करें। किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिस्ट्री शीटर घोषित किये गये सभी बदमाशों की थाने में परेड कराई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उनसे पूर्व में किये गये अपराधों और वर्तमान में उनकी गतिविधियों को लेकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने सभी हिस्ट्री शीटर बदमाशों को हिदायत देते हुए कहा कि प्रतिदिन अपने द्वारा किये जाने वाले कार्यों की अपने क्षेत्र के बीट अधिकारियों को जानकारी दें। चुनाव के दौरान उनकी किसी भी कार्य को लेकर शिकायत नहीं आनी चाहिए। कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक वारदातों में शामिल नहीं होने चाहिए। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। परेड में 13 हिस्ट्री शीटर मौजूद रहे। दो आरोपी जेल में बंद हैं। जबकि तीन लापता हैं। Post navigation 56 पेटी अंग्रेजी शराब लोडर में छोड़ फरार हुए तस्कर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने किया टिहरी बांध का भ्रमण