देहरादून। देहरादून के शमशेरगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गयी। शमशेरगढ़ में भीषण हादसे में एक बुलेट सवार युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया, जिसमें बुलेट सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज प्रातः अलग-अलग बुलेट पर सवार होकर छह युवक शमशेरगढ़ से तुनवाला की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक बुलेट सवार युवक टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक युवक बालावाला पैरामेडिकल कॉलेज का छात्र और बिहार निवासी बताया जा रहा है। तीनों युवक पहले पैरामेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे और बाद में आसपास ही कहीं रेंट पर कमरा लेकर रह रहे थे। दुर्घटना हर्रावाला चौकी की अंतर्गत हुई है। सभी युवक सुबह चाय पीने जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार है। हर्रावाला और बालावाला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। Post navigation हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा किस-किस की नियुक्ति कैसे-कैसे हुई, पूरा चार्ट बनाकर 21 सितम्बर से पहले दाखिल करें उत्तराखंड में मदरसों का सर्वे किया जाएगाः सीएम