नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल से सरकार से भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का पूरा हिसाब देने को कहा है। हाईकोर्ट ने यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार से पूछा है कि परीक्षा में किस-किस की नियुक्ति कैसे-कैसे हुई, उसका पूरा चार्ट बनाकर 21 सितम्बर से पहले दाखिल करें। नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब मांगे हैं।
Tagged:nainital high courtuksscUKSSSC Paper Leakकांग्रेस विधायक भुवन कापड़ीभर्ती परीक्षा गड़बड़ीयूकेएससीसीहाईकोर्ट