उत्तरकाशी। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) दल के एक जवान की हिम स्खलन होने से मौत हो गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गत 28 सितम्बर को आइटीबीपी का 16 सदस्यों का एक दल गंगोत्री, रुद्र 11 पीक प्वाइंट में ट्रैकिंग के लिए गया था। शुक्रवार को हिमस्खलन होने से रास्ते में 200 मीटर नीचे गिरने से आईटीबीपी जवान जीडी नर्बो हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। लेकिन अन्य 15 लोग सुरक्षित हैं। मृतक जवान का शव शनिवार को हर्षिल लाया जा रहा है वहां से जवान के शव को हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *