देहरादून। टिहरी बाइपास पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस ड्राइवर की सूझबूझ के कारण 32 लोगों को जान बच गई है। हालांकि, इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार टीजीएमओ विश्वनाथ सेवा की बस उत्तरकाशी जिले ब्रह्मखाल से देहरादून आ रही थी। तभी दोपहर को करीब 1 बजे मसूरी में टिहरी बाइपास पर लक्ष्मण पुरी के नजदीक अचानक बस का अगला टायर फट गया। टायर फटने से कारण बस के ब्रेक फेल हो गये, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि, ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस वहीं रूक गई।बताया जा रहा है कि इस बस में 32 यात्री सवार थे। इस दौरान घटना के दौरान कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोट भी आई हैं। घटना का सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी सवारियों को बस के बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *