uksb logos

नयी दिल्ली। सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2022-23 के बजट में करीब 350 वस्तुओं पर से सीमा शुल्क छूट वापस ले ली है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने ट्वीट कर कहा कि पूंजीगत वस्तुओं और आयात की जानी वाली वस्तुओं पर दी जा रही सीमा शुल्क छूट की व्यापक समीक्षा की गई और 40 से अधिक सीमा शुल्क छूटों को धीरे-धीरे समाप्त किया जाएगा।

सीबीआइसी ने कहा कि इसी के साथ 350 वस्तुओं पर दी जा रही सीमा शुल्क छूट वापस ले ली जा रही है।

संसद में मंगलवार को पेश बजट में कई सामानों पर सीमा शुल्क दर को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें पूंजीगत वस्तुओं और परियोजना आयात पर शुल्क को रियायती दरों को चरणबद्ध रूप से समाप्त करके और 7.5 प्रतिशत का एक मध्यम कर लागू करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि, देश के भीतर निर्मित नहीं होने वाली उन्नत मशीनरी के लिए सीमा शुल्क में छूट जारी रहेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *