हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा हरिद्वार स्थित प्रतिष्ठित एफ.एम.सी.जी. कम्पनी विप्रो एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबन्ध किया गया हैं। इस अनुबन्ध पर विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो0 दिनेश भटट्, कुलसचिव तथा कम्पनी की तरफ से अरविन्द चैहान, हेड-एच0आर0 ने उक्त एम0ओ0यू0 पर सहमति देते हुए हस्ताक्षर किए।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर डा0 दुर्गेश त्यागी ने बताया कि इस करार के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए कम्पनी द्वारा प्लेसमेंट तथा ट्रैनिंग ऐक्टिविटीज एवं एक्स्पर्ट लेक्चर कराये जायेगें। छात्र कम्पनी में भ्रमण कर कार्य क्षेत्र के वातावरण की बारीकियों को सीख सकेगें। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों को कम्पनी द्वारा किये जाने वाले लाईव प्रोजेक्टस पर काम करने का तथा औद्योगिक कार्य प्रणाली से सम्बन्धित नई तकनीकी सीखने का भी अवसर प्रदान होगा। अनुबन्ध पर हस्ताक्षर होने पर विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूप किशोर शास्त्री, कुलसचिव प्रो0 दिनेश भटट् एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरिच सैल के प्रो0 इनचार्ज प्रो0 पंकज मदान आदि ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर कम्पनी के प्लांट हेड शरद सक्सेना एवं विश्वविद्यालय से  औमेन्द्र धीमान, विकास सक्सेना एवं मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहें।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *