उत्तराखंड

अनिल कपूर बने भेल के निदेशक मानव संसाधन

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के बोर्ड में निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति पर अनिल कपूर ने बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह कार्यपालक निदेशक के रूप में भेल कॉर्पोरेट कार्यालय में मानव संसाधन और कॉर्पोरेट संचार कार्यों का नेतृत्व कर रहे थे।
अनिल कपूर आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थानए चेन्नई से सांख्यिकीय गुणवत्ता नियंत्रण और संचालन अनुसंधान में सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। उनके पास मानव संसाधन प्रबंधन के अलावा गुणवत्ताए प्रौद्योगिकी और निर्माण कार्यों के क्षेत्र में 37 सालों का गहन अनुभव है। कपूर ने भारत सरकार द्वारा चलायी गई विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है जिनमें कौशल विकास, उदयन शालिनी, स्वच्छ भारत और कैशलेस लेन.देन आदि प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि भेल में अपने कैरियर की शुरुआत नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय से करने के बाद वे लम्बे समय तक भेल हीप हरिद्वार में कार्यरत रहे है। जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में भेल को मानव संसाधन उत्कृष्टताए सुरक्षा और सीएसआर के क्षेत्रों में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अभिनव तकनीकी विकास के लिए कपूर को दो बार बीएचईएल एक्सेल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *