अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून के द्वारा कोविड -19 के संक्रमण के नियंत्रण हेतु तालाबंदी की अवधि दिनांक 31 मई , 2020 तक विस्तारित की गयी है। उन्होने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा को कोविड केयर सेन्टर के रुप में परिवर्तित किया गया है । वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा में देश के विभिन्न स्थानों से प्रवासियों का आवागमन हो रहा है तथा कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में स्थापित काविड केयर सेन्टर को तत्काल प्रभाव से सक्रिय किया जाता है तथा सेन्टर की सुचारु व्यवस्थाओं हेतु अरुण कुमार सिंह , तहसीलदार राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान त्र, अल्मोड़ा, एवम श्रीमती नीलू चावला , तहसीलदार राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान को तैनात किया गया तथा अधिकारियों का दायित्व होगा कि वह सम्बन्धित चिकित्साधिकारी डा. रंजन तिवारी से समन्वय स्थापित कर कोविड केयर सेन्टर हेतु की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं ( भोजन, आवास, स्वच्छता आदि ) को तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

31 को बदलेगा यातायात रूट

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अवगत कराया गया है कि बरेली- अल्मोडा- बागेश्वर मोटर मार्ग के किमी 03 (है0 मी0 8-10) सीतापुर आॅखों का अस्पताल में पूर्व निर्मित स्कपर के बैठ जाने के कारण सडक की सतह धॅस रही है, जिस कारण यातायात अवरुद्ध होने एवं दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर दिनांक 31 मई, 2020 को प्रातः 6.00 बजे से सांय 7.00 बजे तक ह्यूम पाईप द्वारा क्रास डेªनेज किया जाना प्रस्तावित है, जिस हेतु उक्त तिथि को यातायात हेतु मोटर मार्ग पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस स्थान पर शिखर होटल की ओर से आने वाले वाहन लिंक मोटर मार्ग की ओर प्रवेश करेंगे तथा करबला की ओर से आने वाले हल्के वाहन कालेज कैम्पस मार्ग से लोअर माल रोड में प्रवेश करेंगे तथा भारी वाहनों हेतु माल रोड में करबला तिराहे से शहर की ओर सीतापुर आॅखों के अस्पताल के पास यातायात पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

सेवायोजन में नवीनीकरण की अन्तिम तिथि 30 जून 2020

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाइ0एस0 रावत ने बताया कि शासन द्वारा 18 मार्च 2020 से कोविड-19(कोरोना वाइरस) फैलने से सभी राजकीयध्निजी कार्यालय/संस्थानों में जनसम्पर्क कार्यो को दिनांक 18 मार्च 2020 से एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था। तत्पश्चात् पुनः दिनांक 23 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक शासन द्वारा समस्त राज्य में लॉकडाउन घोषित कर दिया। जो बाद में 3 मई तक बढ़ा दिया गया था। जिस कारण सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा एवं नगर सेवायोजन कार्यालय रानीखेत में पंजीयन के साथ साथ नवीनीकरण कार्य भी बंद रहा। उक्त लॉकडाउन के दृष्टिगत ऐसे पंजीयन जिनकी नवीनीकरण की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2020, 30 अप्रैल 2020 एवं 31 मई 2020 थी, उनका नवीनीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे अभ्यर्थियों द्वारा नवीनीकरण की तिथि में शिथिलता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया जा रहा है। तत्क्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तराखण्ड हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा दिनांक 20 मई, 2020 के क्रम में माह जनवरी, फरवरी व मार्च 2020 में होने वाले नवीनीकरण तिथि को वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत जनहित में 31 मार्च, 30 अप्रैल व 31 मई 2020 बढाकर शिथिलता देते हुए 30 जून 2020 तक किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *