देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोकल पर वोकल के कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के बढ़ावा देने के लिए कुम्हारों के द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन खरीदे।
उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं का उपयोग कर हम आर्थिक रूप से गुलाम होते जा रहे हैं। अगर हम देश में  देसी वस्तुओं का उपयोग करते हैं तो हमारा पैसा अपने देश में ही रहेगा जो देश के उत्थान के काम आता है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता से अपील करें कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश में उन्नति होगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने स्वदेशी वस्तुओं से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा हम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करके देशभक्त होने का परिचय भी देते हैं, चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीद कर हम चीन को मजबूत बना रहे हैं जो कि हमारे लिए दिन प्रतिदिन संकट खड़ा करता रहता है। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने युवाओं से आह्वान किया कि स्वदेशी अभियान के अंतर्गत हम अपने आस-पड़ोस लोगों को भी स्वदेशी चीजें खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर सह मीडिया प्रभारी राहुल चैहान, रंजीत सेमवाल, कुलदीप विनायक, आशीष शर्मा, मीडिया प्रभारी सूरज बिष्ट, विकास बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *