देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार की ओर से स्वच्छकार कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया। यह सम्मानित कार्यक्रम छह स्थानों पर आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया।  यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह नगर कार्यवाह कोटद्वार नरेश प्रसाद ने दी।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह संदीप उनियाल ने बताया कि देशभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विभिन्न सेवा के काम के साथ-साथ कोरोना फाइटर्स को विभिन्न तरीकों से सम्मानित किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज कोटद्वार जैसे शहर जिसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य से लगती है उत्तराखंड के इस प्रवेश द्वार को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हमारे स्वच्छक कोरोना फाइटर्स की अहम भूमिका है।
कोटद्वार शहर के विभिन्न सम्मानित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला प्रचारक श्रीमान पारस ने बताया कि यह कार्यक्रम कोटद्वार शहर में 6 स्थानों पर आयोजित किया गया जिसमें उन सभी व्यक्तियों को मास्क, गमछा, सेनिटाइजर, फल, बिस्किट , जूस एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया।
झंडिचोड़ भरत चौक में 37 स्वच्छक कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मनोज धूलिया, आनंद घड़ियाल, निर्मल केमिनी, विस्तारक बलवीर सिंह सहित क्षेत्र के कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।
दुर्गापुरी चौक  सरस्वती विद्या मंदिर उमरावनगर में 18 स्वच्छक कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला धर्म जागरण प्रमुख विकास पंत, सह धर्म जागरण प्रमुख मनीष, वार्ड पार्षद सौरभ नौडीयाल, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन सिंह रावत भी उपस्थित थे।
*तड़ियाल चौक* स्थित कैप्रेड मॉल के समीप 25 स्वच्छक/होमगार्ड कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शारीरिक प्रमुख जितेंद्र सिंह रावत, जिला व्यवस्था प्रमुख सोम नैथानी, प्रशांत कुकरेती एवं राहुल रमोला ने भी इनको सम्मानित किया।
*सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर* में 34 स्वच्छक कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया इस अवसर पर पंकज भाटिया हरीराज से प्रयाग दत्त कैलाश वेदी भी उपस्थित थे।
*सरस्वती विद्या मंदिर काशीरामपुर तल्ला* में 38 स्वच्छक कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया इस अवसर पर नगर सेवा प्रमुख रणवीर सिंह, नगर शारीरिक प्रमुख योगेश सिंह नेगी, दुर्गेश ममगाई एवं डॉक्टर घानानंद भी उपस्थित थे।
*अंतिम कार्यक्रम मालवीय उद्यान* में किया गया जिसमें 101 की संख्या में स्वच्छक कोरोना फाइटर्स एवं नगर निगम के अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक विष्णु अग्रवाल ने कहां की हम सभी को सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने कोटद्वार नगर अपने जिला व अपने देश एवं प्रदेश को कोरोना से बचाना है। इस कार्यक्रम के अवसर पर कश्मीर में कर्नल एवं मेजर सहित शहीद हुए 5 जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सह जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश देवरानी, नगर प्रचारक अभिषेक, सुनील भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष सेवा भारती दलजीत सिंह, नगर कार्यवाह मनीराम शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता राज गौरव नौडियाल भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार द्वारा स्वच्छक कोरोना फाइटर्स सममान कार्यक्रम में 6 स्थानों जिसमें झंडिचोड़ भरत चौक, दुर्गापुरी जमरॉनगर, तड़ियाल चौक कैप्रेड मॉल, जानकीनगर, काशीरामपुर तल्ला एवं मालवीय उद्यान में कुल 253 कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *