देहरादून। कोरोना महामारी के चलते हुए ललाडाउन से उपजे हालात को जहां कई लोग उबाऊ दिनचर्या के तौर पर देख रहे हैं वहीं “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ” देश भर में अपने स्वयंसेवको के द्वारा सेवाकार्य के निमित्त अंतिम व्यक्ति तक पहुचने व अभाव ग्रस्त लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टपकेश्वर नगर की टोली ग्राम गलज्वाडी पहुँची। स्थानीय कार्यकर्ताओंं द्वारा बनाई गई सूची के आधार पर राशन वितरण किया गया । इस दौरान शारीरिक दूरी के संदर्भ में पूर्वोत्तर राज्योंं के मॉडल को अपनाया गया। सूची में नाम के क्रमानुसार पैकेट्स पंक्तिबद्ध ढंग से रख दिये ,नाम के अनुसार लोग अपने अपने पैकेट्स लेकर आगे बढ़ते गए। इस अवसर पर अपने महानगर कार्यवाह श्री विशाल जिंदल  कृष्ण नगर के व्यवस्था प्रमुख शिवम अग्रवाल ,रिटायर्ड कर्नल सतीश, अभिषेक, आशीष, कविश शर्मा एवं संजीव विनौदिया उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *