उत्तराखंड

कुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क मास्क

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ मेले में कोविड संक्रमण खतरे को कम करने के लिए श्रद्धालुओं को मास्क निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि कुंभ मेले में कोविड को देखते हुए जरूरी इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में जो श्रद्धालु बिना मास्क के नजर आएं, उन्हें निशुल्क मास्क दिए जाएं। इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। सीएम ने मेलाधिकारी को कोविड-19 के मानकों के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर हरिद्वार की क्षमता का आंकलन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों की क्षमता का आंकलन किया जाए। अखाङों के संत महात्माओं से लगातार समन्वय बनाकर रखा जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *