देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्री गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस प्रकाषोत्सव की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होने से पूर्व गुरूद्वारा रेसकोर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे। उन्होंने गुरूनानक देव के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
ज्ञातव्य हो कि प्रीतम सिंह 12 नवम्बर से 16 नवम्बर तक पिथौरागढ़ में रहकर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में प्रतिभाग करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि हरीश रावत 17 नवम्बर को पिथौरागढ़ में प्रचार करेंगे तथा किशोर उपाध्याय भी शीघ्र ही प्रचार का कार्यक्रम निर्धारित करेंगे।




