अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के विशेष प्रयासों से राजकीय बालिका निकेतन बख में रह रहीं बालिकाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उनके द्वारा विभिन्न वस्तुओं में बनायी गयी। इन बालिकाओं द्वारा बनायी गयी ऐंपण की मांग काफी बढ़ गयी है। विगत माह जिलाधिकारी ने 15 दिवसीय ऐंपण प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए आयोजित करवाया, जिसका नतीजा आज साफ दिखाई देने लगा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर बालिकाएं कई तरह की चीजों में ऐंपण बना रहीं है। राजकीय बालिका निकेतन की अधीक्षिका मंजू उपाध्याय ने बताया कि बच्चियों द्वारा इस करवाचैथ के लिए करवाचैथ की थालियां, छननी व करवा आदि में ऐंपण की कलाकृतियां बनायी गयी हैं जो काफी सुन्दर व आकर्षक हैं। वहीं आने वाली दीपावली पर्व के लिए उनके द्वारा दीये दीपावली के लिए गमलों के अलावा कई चीजों जिनमें कपड़े, चार्ट आदि शामिल है, में भी बेहतरीन ऐंपण उकेरी गयी हैं।
उन्होंने बताया कि बालिकाएं इस कार्य में काफी रूचि ले रहीं हैं साथ ही वे व्यवसायिक गतिविधियों से अपने आप को आने वाले कल के लिए तैयार कर रहीं हैं। अधीक्षिका ने बताया कि इस कार्य में उनकी क्राफ्ट अध्यापिका पूजा धौलाखण्डी व प्रीता जौहरी के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिलाये गये प्रशिक्षण से बच्चियों को ऐंपण बनाने में मदद मिल रही है। बच्चियों के बनाये गये ऐंपण अब चैघानपाटा स्थित हिलांस स्टोर में उपलब्ध रहेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *