उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 06 लोगों की मौत

देहरादून/टिहरी। प्रदेश अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 06 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 05 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार टिहरी से बद्रीनाथ जाते समय एक कार नीर गाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस कार में सवार 06 लोगों में से 02 घायल व एक गंभीर घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटनास्थल पर मृत 03 लोगों के शवों को निकालकर रोप व स्ट्रैचर बोर्ड की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में रविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ऊखीमठ, रविन्द् चौहाण पुत्र महादेव निवासी ग्रेटर मुम्बई तथा मृतकों में शिवजी पुत्र बाबाजी निवासी मुम्बई एवं अन्य 03 मृतकों की पहचान की जा रही है।
वहीं पौड़ी गढ़वाल के भटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे। एसडीआरएफ द्वारा वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों में अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष व देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष निवासी- भटोली गांव पौड़ी गढ़वाल शामिल है। इसके अलावा आज सुबह मालदेवता रोड पर विपरीत दिशा से आते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सीएचसी हॉस्पिटल रायपुर भिजवाया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से हटवा कर यातायात सुचारू किया गया। घायल व्यक्ति के नाम अंकित निवासी मोथोरावाला, दिव्यांश निवासी सहस्त्रधारा रोड, अभिनव सती निवासी मोथोरावाला, ओमप्रकाश डोभाल निवासी रायपुर है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *