नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में अधिकतम स्टूडेंट्स यूपी के हैं। इसके बाद स्थान आता है। महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है। राजस्थान की तनिष्का ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बतरा को दूसरा स्थान मिला है।
बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।
उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों  के साथ प्रदेश में टाप किया 
 उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टाप किया है। रिया ने आल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की। रिया मूल रूप से ग्राम बैलपड़ाव नैनीताल की रहने वाली हैं। लेकिन पिछले 11 साल से परिवार के साथ नई बस्ती क्लेमेनटाउन में रह रही हैं। उनकी 12 तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन से हुई। 2020 में पास आउट होने के बाद रिया ने 2021 में आकाश बायजुस में एक साल कोचिंग की। रिया के पिता पुष्कर सिंह खनायत रिटायर आनररी कैप्टन हैं। जबकि माता कला खनायत गृहणी हैं। उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह खनायत भी बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
इस परीक्षा में उत्‍तराखंड से 18 हजार दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 हजार 929 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9 हजार 753 छात्र सफल रहे। परीक्षा परिणाम ऐसे चेक करें उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को ओपन करें। यहां आपको होम पेज पर दिखाई देखा। उसमें Neet UG 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। ।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *