देहरादून। कोरोना ने उत्तराखंड सचिवालय में भी दस्तक दे दी है, आज सचिवालय के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर में कोरोना के लक्षण मिले है, जिसके बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने अनुभाग को सील कर दिया है। सहयोगी स्टाफ को अगले आदेश तक घर पर ही रहने के आदेश दिए गए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर की कोविड वायरस की जांच कराई जा रही है। कोविड की पुष्टि होने पर सहयोगी स्टाफ का भी टेस्ट कराया जाएगा। अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव के मुताबिक सूचना प्राप्त होते ही अनुभाग को बंद कर दिया गया है। अनुभाग अधिकारी प्रीतम सिंह ने अपर मुख्य सचिव (एसएडी) को पत्र लिखकर कंप्यूटर ऑपरेटर के बारे में जानकारी दी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *