उत्तराखंड

उत्तराखंड में 127 नये कोरोना के मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 4642 तथा 1338 एक्टिव केस

देहरादून। उत्तराखंड में आज 127 कोरोना के मरीज मिले। इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4642 हो गयी है। वहीं 1338 एक्टिव केस हैं।
सोमवार को एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित 58 वर्षीय महिला और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वहीं, एम्स में एक मृतक महिला का सैंपल पॉजिटिव मिला है। आज 96 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में सबसे ज्यादा 95 मामले (89 प्राइवेट लैब से) सामने आए हैं।  वहीं, देहरादून में सात(01 प्राइवेट लैब से), अल्मोड़ा मे तीन, नैनीताल में नौ, टिहरी में छह (01 प्राइवेट लैब से) और उत्तरकाशी में सात संक्रमित मामले आए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *