देहरादून। उत्तराखंड में 2 अगस्त से स्कूल खोलने के निर्णय के बाद शुक्रवार को शासन द्वारा स्कूल खोलने के संबंध में नई एसओपी जारी की गयी है, जिसके अनुसार अब स्कूल दो चरणों में खोले जाएंगे। पहले चरण में 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू होंगी तथा दूसरे चरण में 16 अगस्त से 6 से 8 तक की कक्षा शुरू की जायेगी।

शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों को खोले जाने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की एसओपी तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी।

 शिक्षा सचिव द्वारा सभी स्कूल संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है, वह स्कूल अपने स्तर पर दो पालियों में कक्षाएं चलाने का निर्णय ले सकते हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed