देहरादून।  सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। देहरादून रीजन का परीक्षा परिणाम इस बार 89.64 प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी हुए।

बोर्ड इस वर्ष कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा।  देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें उत्तराखंड के 486 और यूपी के 336 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने सबसे ज्यादा 99.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed