देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 336 पॉजिटिव मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 58360 हो गई है, जबकि कोरोना से आज 6 लोगो की मौत भी हुई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 933 पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड में 51486 लोग स्वस्थ हुए है। अभी भी उत्तराखंड में 5527 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 4, चमोली में 62, चंपावत में 4, देहरादून में 84, तथा 16 लोग हरिद्वार में संक्रमित पाए गए हैं, साथ ही नैनीताल में 25 पौड़ी गढ़वाल में 82, पिथौरागढ़ में 10 रुद्रप्रयाग में 8 तथा 3 लोग टिहरी गढ़वाल में संक्रमित पाए गए हैं, इसके अलावा उधमसिंह नगर में 19 तथा उत्तरकाशी में 18 लोग आज कोरोना पॉजिटिव आये।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *