उत्तराखंड

तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली सायराबानों बनीं महिला आयोग में उपाध्यक्ष

नवरात्र में महिलाओं को सरकार ने दिया तोहफा
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवरात्र के शुभ मौके पर राज्य की महिलाओं को दायित्व से नवाजकर तोहफा दिया है। राज्य महिला आयोग में तीन महिलाओं को दायित्व के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानों को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम), रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। सायराबानों ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर काफी समय से खाली चल रहे थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *