उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के 189 नये मरीज, दो की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। विगत 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 189 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले प्रदेश की राजधानी देहरादून में मिले हैं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून में 113 मरीज मिले। वहीं इस दौरान 100 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में  750 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.36 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.65 प्रतिशत दर्ज की गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1586 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में 16, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा, में आठ, चमोली में एक, पौड़ी और उत्तरकाशी में तीन-तीन व ऊधमिसंह नगर में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS