उत्तराखंड

उत्तराखंड के हड़ताली कर्मचारी हड़ताल वापस लेंः धीरेंद्र प्रताप 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व दर्जाधारी मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे राज्य के तमाम कर्मचारियों से कोरोना वायरस के भारी संक्रमण को देखते हुए अपनी हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित करने की अपील की है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि आज देहरादून ही नहीं समस्त उत्तराखंड और भारत और यहां तक की दुनिया भर के देश कोरोना वायरस से चिंता ग्रस्त हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा राज्य की जनता के हित में राज्य के कर्मचारियों से हड़ताल वापस लिए जाने का समर्थन करते हैं और तमाम कर्मचारी भाइयों से चाहे वह सामान्य वर्ग के हो या अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी के हो उन्हें जातिवादी झगड़ों से हटकर हड़ताल से 15 दिन के लिए पीछे जाना चाहिए और जब तक कोरोना वायरस से छुटकारा नहीं मिल जाता तब तक उन्हें अपनी हड़ताल वापस ले लेनी चाहिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *