देहरादून। विदेश गए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए हैं। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को रात लगभग 2.30 बजे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं जीमेल अकाउंट हैक किए गए। इसका पता चलते ही एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर, कानूनी कार्रवाई करने हेतु कहा गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *